🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

CSK को बड़ा झटका, MS Dhoni हुए बाहर, नहीं खेलेंगे IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रशंसकों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। टीम के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफ स्ट्रेन के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान से दूर रह सकते हैं।

By लखन भारती

Mar 28, 2026 13:46 IST

महेंद्र सिह धोनी काफ स्ट्रेन के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में खेलते नजर नहीं आ सकते। चेन्नई सुपर किंग्स ने बताया कि धोनी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उनकी वापसी पर फिलहाल नजर रखी जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रशंसकों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। टीम के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफ स्ट्रेन के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान से दूर रह सकते हैं। सीएसके फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) की चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। इसी वजह से उनके टाटा आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह के मुकाबले मिस करने की संभावना जताई गई है।

एक्स पर सीएसके ने दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ‘एक्स' (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "महेंद्र सिंह धोनी इस समय पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेलने की आशंका है। जल्द ठीक हो जाओ, थाला!"

30 मार्च से CSK के सीजन की शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, इस मुकाबले में एमएस धोनी के नजर आने की संभावना बेहद कम है।

धोनी की गैरमौजूदगी में सैमसन संभाल सकते हैं विकेटकीपिंग

अगर धोनी शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलते हैं, तो टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से संजू सैमसन संभालते हुए नजर आ सकते हैं। सैमसन पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं और उन्हें सीएसके ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम में शामिल किया है।

Articles you may like: