अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे मोदी व भागवत

चंपत राय ने कहा कि 25 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया जाएगा। मंदिर के निर्माण में शामिल सभी एजेंसियां भी बड़ी संख्या में इसमें भाग लेंगी।

By डॉ. अभिज्ञात

Nov 20, 2025 14:03 IST

अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 25 नवंबर को अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। चंपत राय ने एएनआई से कहा कि 25 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया जाएगा। मोदी और भागवत वहां उपस्थित होंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। मंदिर के निर्माण में शामिल सभी एजेंसियां भी बड़ी संख्या में इसमें भाग लेंगी। ध्वजारोहण समारोह सुबह 11:55 बजे होगा।

यह ध्वजारोहण समारोह मंदिर के मुख्य निर्माण कार्य की पूर्णता की वर्षगांठ के रूप में 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। अयोध्या नगर निगम राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह से पहले शहर में सफाई अभियान चला रहा है। अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने एएनआई से कहा कि नगर निगम की पूरी टीम सरयू घाट पर चल रहे सफाई अभियान में भाग ले रही है। अयोध्या के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा जाएगा। राम मंदिर में ध्वजारोहण मंदिर के निर्माण कार्य की समाप्ति को चिह्नित करेगा।

अयोध्या के आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने कहा कि 23 नवंबर की रात से अन्य जिलों में वाहनों के लिए यातायात मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

Prev Article
दिल्ली पुलिस ने 49 लाख रुपये के डिजिटल ठगी मामले में लखनऊ से 6 गिरफ्तार किया
Next Article
यूपी में 2026 के माघ मेला में 12-15 करोड़ श्रद्धालु होंगे शामिल, तैयारी जोरों पर: CM योगी

Articles you may like: