बैंगलुरु : सिक्योरिटी चेक के दौरान दक्षिण कोरियाई युवती के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप हवाई अड्डे के एक कर्मचारी पर लगाया गया है। यह घटना सोमवार को बैंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर हुई। युवती की शिकायत के आधार पर हवाई अड्डे के उस कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इसके बाद यह मामला सार्वजनिक हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद आफान अहमद है। वह हवाई अड्डे में संविदा आधारित सुरक्षा कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे।
असल में क्या हुआ था
सूत्रों के अनुसार युवती हवाई अड्डे पर कोरिया जाने वाली उड़ान पकड़ने आई थीं। सोमवार को इमिग्रेशन के बाद अचानक सुरक्षा कर्मचारी आफान अहमद ने युवती का रास्ता रोक लिया। उन्होंने बताया कि युवती के टिकट और चेक-इन सामान में कुछ समस्या है। उन्हें एक बार और सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
महिला का आरोप है कि इसके बादअभियुक्त उसे पुरुषों के शौचालय में ले गया।अभियुक्त ने उसकी अनुमति के बिना उसे जबरन छुआ। उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन उसने उसकी आपत्ति नहीं सुनी और उसे कई बार छुआ। अंत में अभियुक्त ने धन्यवाद कहा और चला गया। इसके तुरंत बाद महिला ने एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क किया और शिकायत की।
युवती की शिकायत के आधार पर तुरंत ही उस कर्मचारी को सुरक्षा कर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। उसे हवाई अड्डे के पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सवाल यह उठ रहा है कि महिला यात्री की जांच एक पुरुष सुरक्षा कर्मी ने क्यों की।