🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ओडिशा: राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते पकड़ा गया, 10 हजार रुपये जब्त

By राखी मल्लिक

Jan 22, 2026 18:56 IST

भुवनेश्वर : ओडिशा के कटक जिले में एक राजस्व निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार की सुबह हुई।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त कखाड़ी सर्किल के राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात था। वह एक जमीन मालिक से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था ताकि उसके भूमि म्यूटेशन केस में अनुकूल रिपोर्ट दी जा सके और उसे भूमि अधिकार प्रमाणपत्र जारी किया जा सके।

जमीन मालिक ने ऑनलाइन म्यूटेशन के लिए आवेदन किया था। राजस्व निरीक्षक ने सुनवाई की तारीख 27 जनवरी तय की थी और 20 जनवरी को उनसे मिलने को कहा। जमीन मालिक निरीक्षक से मिलने पर उसने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जमीन मालिक ने रिश्वत देने में असमर्थता जताई। अभियुक्त ने जब रिश्वत की मांग रखी, तो जमीन मालिक ने विजिलेंस डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी।

इसके बाद एक जाल बिछाया गया और निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई और अभियुक्त से जुड़े तीन स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Next Article
डोंबिवली ठाणे में घरेलू विवाद के कारण डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास

Articles you may like: