🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

निजामाबाद में ड्रग तस्करों ने आबकारी महिला कांस्टेबल को कार से रौंदा, डॉक्टरों को निकालनी पड़ी उसकी एक किडनी

मौके से दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए।

By डॉ. अभिज्ञात

Jan 25, 2026 19:40 IST

हैदराबादः तेलंगाना के निजामाबाद जिले में मादक पदार्थ तस्करों ने एक महिला आबकारी कांस्टेबल को कार से कुचल दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना तब हुई, जब आबकारी टीम द्वारा रोके जाने के बाद अभियुक्त भागने की कोशिश कर रहे थे।

घटना में 23 वर्षीय महिला आबकारी कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 23 जनवरी की शाम माधव नगर के पास हुई। गांजा को निजामाबाद ले जाने की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने एक कार को रोका। इसी दौरान भागने की कोशिश में कार चालक ने कथित तौर पर कांस्टेबल को कुचल दिया, जिससे वह वाहन के पहियों के नीचे आ गई। इसके बाद कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और वहीं रुक गई। एक आबकारी अधिकारी ने बताया कि मौके से दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। वाहन से करीब 2.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को सर्जरी कर उनकी एक किडनी निकालनी पड़ी। घटना के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Next Article
डोंबिवली ठाणे में घरेलू विवाद के कारण डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास

Articles you may like: