🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली पहाड़गंज के होटल में भीषण आग, तीन घायल, एक की हालत नाजुक

By राखी मल्लिक

Jan 29, 2026 19:37 IST

नई दिल्ली : मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार सुबह एक होटल में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की इस घटना में कई लोग होटल के भीतर ही फंस गए थे।

घायलों की पहचान 36 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। जिन्हें गंभीर रूप से झुलसा हुआ पाया गया और उनके शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। 38 वर्षीय वसंत कुमार को करीब 10 प्रतिशत और 36 वर्षीय हितेश कुमार को लगभग 5 प्रतिशत जलने की चोटें लगी हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर इस आग की सूचना मिली थी। आग पहाड़गंज इलाके की एक पांच मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी।

अग्निशमन विभाग के अनुसार मौके से कुल आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल तीनों लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल कर्मियों ने करीब सवा चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

Next Article
डोंबिवली ठाणे में घरेलू विवाद के कारण डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास

Articles you may like: