🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मेस्सी के सामने ही सुआरेज़ को नटमेग, चर्चा में 13 साल की तानिष्का

रविवार को मुंबई में मेस्सी के GOAT टूर के इवेंट के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में यह घटना घटी।

By सौम्यदीप दे, Posted by: रजनीश प्रसाद

Dec 15, 2025 13:24 IST

मुंबईः रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने कई यादगार पलों के गवाह बने। GOAT टूर के तहत कोलकाता और हैदराबाद के बाद लियोनेल मेस्सी मुंबई पहुंचे थे। उनके साथ लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डे पॉल भी मौजूद थे। सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री से मुलाकात के बाद मेस्सी, सुआरेज़ और डे पॉल ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इनमें बच्चों के साथ एक मास्टरक्लास भी शामिल था। उसी दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। 13 साल की लड़की तानिष्का कावड़े ने सुआरेज़ को नटमेग कर दिया। इस नज़ारे को देखकर मेस्सी की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। उन्होंने क्या किया?

स्टेडियम में 60 नन्हे फुटबॉलरों को मेस्सी से मिलने और उनके साथ खेलने का मौका दिया गया था। बच्चे मेस्सी के साथ फुटबॉल खेलते हुए आपस में पासिंग कर रहे थे। मेस्सी के अलावा लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डे पॉल भी इसमें शामिल थे। इसी दौरान जब सुआरेज़ खेल रहे थे, तब यह घटना घटी। वह तीन-चार छोटी बच्चियों के साथ पास खेल रहे थे। तभी 70 नंबर की जर्सी पहने एक लड़की ने उरुग्वे के इस स्टार स्ट्राइकर को नटमेग कर दिया। पहले तो सुआरेज़ को खुद इस पर यकीन ही नहीं हुआ। वह अविश्वास भरी नज़र से उस नन्ही फुटबॉलर की ओर देखते रहे। कुछ पल बाद उनके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा पीछे खड़े मेस्सी की प्रतिक्रिया ने। सुआरेज़ को एक नन्ही खिलाड़ी से नटमेग होते देख मेस्सी हंस पड़े। इस पल का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बाद में पता चला कि 13 साल की उस लड़की का नाम तानिष्का कावड़े है। उसने कहा कि यह घटना उसके जीवन भर याद रहेगी। बाद में उसने बताया कि उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी आंखों और चेहरे पर हैरानी साफ दिखाई दे रही थी। बाद में वह मुस्कुराते हुए मेरी ओर देखने लगे। असल में मेरा सपना क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलने का था, लेकिन मेस्सी से आमने-सामने मिलना भी सपने के सच होने जैसा है। तानिष्का अपने हाथ पर मेस्सी का नाम लिखकर ले गई थी। उसने जब यह मेस्सी को दिखाया, तो मेस्सी उसकी ओर देखकर मुस्कुराए यह बात भी उस नन्ही खिलाड़ी ने बताई।

Prev Article
ऐतिहासिक पल का गवाह बना मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, मेसी को सचिन तेंदुलकर ने दी 10 नंबर जर्सी
Next Article
दिल्ली में प्रदूषण का असर, मेस्सी भी समय पर राजधानी नहीं पहुंच सके -क्या तय सभी कार्यक्रम हो पाएंगे?

Articles you may like: