🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प्लेन क्रैश में अजित पवार की गई जान, PM मोदी ने CM फडणवीस को मिलाया फोन, ममता ने की जांच की मांग

महाराष्ट्र में अजित पवार का प्लेन आज सुबह क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार की जान चली गई। इस प्लेन क्रैश में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

By लखन भारती

Jan 28, 2026 11:30 IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अब नहीं रहे। महाराष्ट्र में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ। इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार का निधन हो गया। अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अजित पवार का विमान बुधवार को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजित पवार आज बारामती में कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख जताया है। ममता बनर्जी ने प्लेन क्रैश की जांच की मांग की है।

अधिकारियों ने अजित पवार के निधन पर क्या कहा ?

अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अजित पवार के बारामती दौरे के दौरान विमान को लैंडिंग में परेशानी हुई और वह बारामती एयरस्ट्रिप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राष्ट्रपति ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। अब क्या होगा ?

अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। अब क्या होगा ? दुर्घटनास्थल पर मिले मलबे की जगह और हालत को ध्यान से देखा जाएगा और फोटो लिए जाएंगे, ताकि यह समझा जा सके कि विमान किस रफ्तार और किस एंगल से टकराया।

• ब्लैक बॉक्स की जाँच से यह पता लगाया जाएगा कि उड़ान के समय विमान की तकनीकी स्थिति कैसी थी और क्या वह उड़ान के लायक था।

• उड़ान से पहले किए गए रख-रखाव (मेंटेनेंस) से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे।

• कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग से आख़िरी पलों में पायलटों की बातचीत और फैसलों की जानकारी मिलेगी।

• पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच हुई बातचीत के आधिकारिक रिकॉर्ड की जाँच की जाएगी, ताकि गलती की वजह साफ़ हो सके।

• इसके अलावा मौसम, रनवे की स्थिति और हवा की दिशा जैसे बाहरी कारणों को भी जाँच में शामिल किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों की उनकी समझ और गरीबों और दबे-कुचले लोगों को मज़बूत बनाने का उनका जुनून भी देखने लायक था। उनका अचानक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’

Next Article
अजित पवार की मौत का रहस्य गहराया, DGCA की जांच में भयंकर लापरवाही का खुलासा !

Articles you may like: