🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पत्नी-बेटे की हत्या कर शवों के पास बैठकर रोता रहा आरोपी, गुरुग्राम में डबल मर्डर से सनसनी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान दूसरे कमरे में सो रहे बेटे प्रशांत की नींद खुल गई।

By लखन भारती

Jun 07, 2026 20:44 IST

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक शख्स पर अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल के घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पड़ोसी घर पहुंचे तो, अनिल की पत्नी आशा और बेटा प्रशांत खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घर को सील कर दिया। आशा एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों पर फायरिंग की। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग नहीं बल्कि शवों के पास बैठकर ही रोने लगा। वहीं गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को भी हिरासत में लिया।

दरअसल आशा एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल थीं, जबकि आरोपी अनिल एक कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान दूसरे कमरे में सो रहे बेटे प्रशांत की नींद खुल गई। वो दोनों के बीच झगड़ा शांत कराने पहुंचा, लेकिन विवाद और बढ़ गया। इस बीच गुस्से में अनिल ने लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी, फिर बेटे पर गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप के मुताबिक "फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस वारदात के पीछे क्या वजह रही इसका पता लगाने की भी कोशिश कर रही है।"

Articles you may like: