🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गणतंत्र दिवस से पहले दहशत, पंजाब के मालवाहक रेल कॉरिडोर में भीषण विस्फोट, खालिस्तानियों ने ली जिम्मेदारी

गोबिंदगढ़ से सिरहिंद जा रहा एक मालवाहक इंजन। खानपुर गांव के पास अचानक रेलवे ट्रैक पर जोरदार विस्फोट हुआ।

By कौशिक भट्टाचार्य, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Jan 25, 2026 15:16 IST

चढ़ीगढ़ः गणतंत्र दिवस से पहले पूरे देश को सुरक्षा के घेरे में लिया गया है और तलाशी अभियान चल रहे हैं। इसी बीच शनिवार रात पंजाब के फतेहगढ़ में मालवाहक रेल कॉरिडोर में हुए विस्फोट से दहशत फैल गई। विस्फोट के कारण एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और रेलवे ट्रैक का कुछ हिस्सा उखड़ गया। एक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस बीच ‘खालिस्तान जिंदाबाद बोर्ड’ ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा गया है-“यह तो सिर्फ ट्रेलर था।” घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

पंजाब पुलिस सूत्रों के अनुसार रात करीब 9:50 बजे फुटप्लेट निरीक्षण (लाइन सहित पूरी व्यवस्था की जांच) के लिए गोबिंदगढ़ से सिरहिंद की ओर एक मालवाहक इंजन जा रहा था। उसी दौरान खानपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार विस्फोट हुआ। पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की तीव्रता से इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और लोको पायलट उछलकर नीचे गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर खानपुर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पंजाब पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

विस्फोट के बाद रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि उन्होंने इसे आतंकी हमला मानने से इनकार किया। डीआईजी ने कहा, “एक विस्फोट हुआ है, लेकिन यह आतंकी हमला है या नहीं, अभी कहना जल्दबाजी होगी। लोको पायलट की चोट गंभीर नहीं है।” विस्फोट से रेलवे ट्रैक में दरारें पड़ गईं और इलाके में भय का माहौल बन गया। खानपुर गांव के एक निवासी ने कहा, “तेज धमाके से गांव के सभी लोग डर गए थे।”

रेलवे पुलिस ने रेलवे अधिनियम की धारा 150 (जानबूझकर ट्रेन को नष्ट करना या नष्ट करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि विस्फोट की प्रकृति को लेकर पुलिस अभी भी असमंजस में है। डीआईजी नानक सिंह ने कहा, “जांच शुरुआती चरण में है, अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा।” उन्होंने जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।

विस्फोट के बाद ‘खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स’ ने भी हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बयान जारी किया। इस घटना को ‘ट्रेलर’ बताते हुए उन्होंने लिखा, “हम चाहें तो यात्री ट्रेन में भी विस्फोट कर सकते थे, लेकिन किसी को नुकसान पहुंचाना हमारा उद्देश्य नहीं है। यह सिर्फ ट्रेलर था। खालिस्तान बनाने के लिए युद्ध चल रहा है और आने वाले दिनों में यह युद्ध जारी रहेगा।”

Next Article
अजित पवार की मौत का रहस्य गहराया, DGCA की जांच में भयंकर लापरवाही का खुलासा !

Articles you may like: