🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरान-इजरायल युद्ध जैसे हालातों के बीच मीडिल ईस्ट के लिए एयरलाइंस कंपनियों ने रद्द की उड़ानें, Full List

एयरलाइंस कंपनियों ने विमानों को एक दिन के लिए रद्द करने से लेकर पूरे सप्ताह तक उड़ान सेवाओं को रद्द करने का फैसला लिया है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 28, 2026 16:52 IST

इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच पैदा हुए युद्ध जैसे हालातों का यूरोप, मीडिल ईस्ट और एशिया की उड़ानों पर असर पड़ा है। विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी उड़ानों को रद्द व रूट में बदलाव किया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ एयरलाइंस ने कई शहरों के लिए उड़ान सेवाओं को रद्द करने का फैसला लिया है।

एयरलाइंस कंपनियों ने विमानों को एक दिन के लिए रद्द करने से लेकर पूरे सप्ताह तक उड़ान सेवाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही एयरलाइंस कंपनी का कहना है कि वे घटनाक्रम पर नजदीक से नजर रख रहे हैं। जिस तरह की परिस्थिति होगी, उसके आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।

अब तक कौन सी फ्लाईट्स को रद्द और रुट में बदलाव किया गया है?

एयर इंडिया (Air India)

वर्तमान परिस्थिति में मीडिल ईस्ट क्षेत्र के लिए सभी उड़ानों को रद्द करने का नोटिस जारी किया है। दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट को भारत के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है। इजरायल के एयरस्पेस के बंद होने की वजह से इस विमान को मुंबई में लैंड करवाया गया।

इंडिगो (IndiGo)

एयरलाइंस कंपनी ने सभी उड़ानों को ईरान और मीडिल ईस्ट के लिए रद्द करने का फैसला लिया है। इस बाबत एयरलाइंस कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया है और बताया है कि शनिवार की रात को 12 बजे तक सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि सभी अपनी उड़ानों के स्टेटस की जांच करके ही आगे की योजना बनाएं।

आईबेरिया एक्सप्रेस (Iberia Express)

एयरलाइंस कंपनी ने तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानों को शनिवार की शाम तक के लिए रद्द करने का फैसला लिया है। एयरलाइंस कंपनी का कहना है कि फिलहाल शनिवार तक के लिए रद्द किया गया है। अपडेट जैसा होगा वैसे ही आगे का फैसला लिया जाएगा। HT मीडिया की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दोहा के एयरस्पेस के बंद हो जाने की वजह से एक मैड्रिड उड़ान को वापस लौट आना पड़ा।

वर्जिन एटलांटिक (Virgin Atlantic)

सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए इराकी एयरस्पेस का इस्तेमाल करना बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लंदन के हीथ्रो-दुबई सेवा को अस्थायी रूप से शनिवार को बंद कर दिया गया है। एयरलाइंस कंपनी का कहना है कि यात्रियों और क्रु की सुरक्षा ही सर्वोपरि है।

एयर फ्रांस (Air France)

शनिवार (28 फरवरी) को तेल अवीव और बेरुत के लिए सभी उड़ान सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में Reuters के हवाले से कहा गया आने वाले दिनों के आधार पर जो योजनाएं बनायी जाएंगी उसके आधार पर ही घोषणा कर दी जाएगी।

लुफ्तांसा (Lufthansa)

एयरलाइंस कंपनी ने दुबई, बेरुत और ओमान के लिए अपने सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

टर्किस एयरलाइंस (Turkish Airlines)

एयरलाइंस ने लेबनान, सिरिया, इराक, ईरान और जॉर्डन के लिए सभी उड़ानों को 2 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है।

बुल्गारिया एयर (Bulgaria Air)

2 मार्च तक सभी उड़ानों के तेल अवीव के और वहां से रद्द कर दिया गया है।

स्वीस इंटरनेशनल एयरलाइंस (Swiss International Air Lines)

तेल अवीव के लिए और वहां से सभी उड़ानों को 7 मार्च तक के लिए रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ एयरलाइंस ने ज्यूरिक-दुबई फ्लाइट को शनिवार और रविवार के लिए शेड्यूल किया है। प्रभावित यात्री अपना टिकट दोबारा बुक कर सकते हैं अथवा उन्हें रिफंड ऑफर किया जाएगा।

Prev Article
होली वाले दिन दिल्ली NCR की इन जगहों पर मचता है धमाल, हवा में उड़ता है गुलाल

Articles you may like: