🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

“ट्रंप ने वेंज़ुएला को 51वां राज्य बनाने का विचार किया, अंतरराष्ट्रीय हलचल”

अमेरिका और वेंज़ुएला के बीच सैन्य और आर्थिक घटनाओं ने बढ़ाई अंतरराष्ट्रीय चिंता

काराकास : ट्रम्प ने हाल ही में फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि वे वेंज़ुएला को अमेरिका का नया राज्य बनाने पर विचार कर रहे हैं। इसके अगले ही दिन मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Truth Social पर वेंज़ुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बताते हुए एक ग्राफिक मानचित्र साझा किया। इस मानचित्र में लैटिन अमेरिका ट्रंप के पोस्ट ने मचाई हलचल, वेंज़ुएला ने जताया विरोध अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर इस बार वेंज़ुएला पर है। पहले उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात की थी और अब वही विचार वेंज़ुएला पर केंद्रित हो गया है। इस देश के ऊपर अमेरिकी झंडा दिखाया गया था और कैप्शन में लिखा था 51वां राज्य।

वेंज़ुएला के अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ ने इस पर स्पष्ट रूप से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका देश कभी भी अमेरिका का राज्य बनने पर विचार नहीं करता है। सोमवार को रोड्रिग्ज ने अपने बयान में देश की संप्रभुता, स्वतंत्रता और अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा वेंज़ुएला कोई उपनिवेश नहीं है बल्कि एक स्वतंत्र देश है।

इससे पहले ट्रंप ने चीन दौरे से पहले सोशल मीडिया पर उकसाने वाले संदेश भी साझा किए जिनमें से एक में लिखा था “I WANT YOU” अमेरिका और वेंज़ुएला के बीच इस साल पहले ही काफी तनावपूर्ण घटनाएं हुई। अमेरिकी सेना ने वेंज़ुएला के राष्ट्रपति निकोला मादुरो को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ट्रंप ने दावा किया कि वेंज़ुएला के तेल-समृद्ध संसाधनों पर अमेरिका का नियंत्रण है। हालांकि इसके बाद डेल्सी रोड्रिग्ज़ ने वाशिंगटन के साथ संबंध सुधारने का प्रयास किया और देश की खानों और तेल क्षेत्रों को विदेशी कंपनियों, विशेषकर अमेरिकी कंपनियों के लिए पुनः खोला। लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनका देश कभी अमेरिका में विलीन नहीं होगा।

इससे पहले ट्रंप ने कनाडा और ग्रीनलैंड को भी अमेरिका के राज्य के रूप में शामिल करने की बात कह चुके हैं। इस तरह के विवादास्पद बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है।

Articles you may like: