🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा बोले - ट्रंप के फैसलों और बयानों ने तोड़ी संवैधानिक सीमाओं की उम्मीद

नस्लभेदी वीडियो विवाद पर ओबामा की प्रतिक्रिया, कहा - सार्वजनिक जीवन में शालीनता और सम्मान जरूरी।

By रजनीश प्रसाद

May 06, 2026 13:40 IST

वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप की “बेतुकी बातों” का असर अब उनके निजी जीवन खासकर उनके वैवाहिक संबंधों पर भी पड़ने लगा है।

ओबामा के मुताबिक जब भी ट्रंप कोई विवादित बयान देते हैं लोगों को उनसे प्रतिक्रिया की उम्मीद रहती है। यही बात उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को पसंद नहीं आती। इस वजह से उनके बीच मतभेद बढ़ रहे हैं और घरेलू तनाव की स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि मिशेल चाहती हैं कि वे राजनीति से दूर रहकर परिवार के साथ अधिक समय बिताएं और जीवन का आनंद लें।

इंटरव्यू के दौरान ओबामा ने ट्रंप के राजनीतिक सफर पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि अमेरिकी संविधान और राष्ट्रपति पद की सीमाएं ट्रंप को नियंत्रित रखेंगी लेकिन जल्द ही यह धारणा गलत साबित हुई। मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे प्रस्ताव और प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदमों से उन्हें ट्रंप की कार्यशैली का अंदाजा हो गया।

ओबामा ने यह भी बताया कि इन मुद्दों पर बोलने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जाता है क्योंकि लोग उन्हें अन्य पूर्व राष्ट्रपतियों से अलग मानते हैं। वे मानते हैं कि अपने कार्यकाल के बाद भी उन्होंने कई बार पार्टी के प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई है इसलिए उनसे प्रतिक्रिया की अपेक्षा बनी रहती है।

हाल ही में ट्रुथ सोशल पर ट्रंप द्वारा साझा किए गए एक विवादित वीडियो का भी ओबामा ने जिक्र किया। इस वीडियो में ओबामा और मिशेल की छवि को लेकर आपत्तिजनक और नस्लभेदी सामग्री दिखाई गई थी। इस पर ओबामा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता, मर्यादा और राष्ट्रपति पद के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है जिसकी कमी आज साफ नजर आती है।

Articles you may like:

Election