टोक्यो : जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके में 6.7 तीव्रता से भूकंप आया है। यह झटका आओमोरी प्रान्त के तट के पास शुक्रवार सुबह 11 बजकर 44 मिनट में महसूस किया गया। भूकंप की गहराई लगभग 20 किलोमीटर थी।
भूकंप के बाद जापान मौसम विभाग ने उत्तरी और उत्तर-पूर्वी तटों पर सुनामी की चेतावनी जारी की है। एएनआई विभाग ने बताया है कि होक्काइदो, आओमोरी, इवाते और मियागी के तटीय क्षेत्रों में लगभग 1 मीटर ऊँची सुनामी लहरें आने की संभावना है। इसलिए तटीय और समुद्र से जुड़े नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए कहा गया है।
यह झटका उस बड़े भूकंप के कुछ दिन बाद आया है जो सोमवार को इसी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता के साथ आया था। पिछले भूकंप से सड़कों, इमारतों और खिड़कियों को भारी नुकसान हुआ था और लगभग 70 सेंटीमीटर ऊँची सुनामी आई थी। आज का झटका पहली भूकंप जितना तेज़ नहीं था। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के किसी भी परमाणु बिजली संयंत्र में अभी तक कोई समस्या नहीं मिली है।
हिगाशिदोरी, ओनागावा और फुकुशिमा दाइइची तथा दाइनी परमाणु संयंत्रों में रेडिएशन स्तर सामान्य हैं और सभी सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं।