🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान का यात्रीवाही विमान तबाह, एयरपोर्ट को भारी नुकसान

विमान के पूरी तरह से नष्ट होने के साथ-साथ एयरपोर्ट को भी बहुत नुकसान पहुंचा है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 03, 2026 21:56 IST

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में एक ईरानी यात्रीवाही विमान तबाह हो गया। हालांकि इस विमान को आसमान से गोलियों की बौछार कर नहीं उतारा गया है। मंगलवार को इस युद्ध के चौथे दिन दक्षिण ईरान में अमेरिका और इजरायल की सेना ने बड़े ही महत्वपूर्ण तटवर्तीय शहर बुशेहर (Bushehr) के एयरपोर्ट के पास आकाश पथ पर हमला किया।

उस समय यह विमान रनवे पर खड़ी थी। बताया जाता है कि उसी समय सीधे उक्त विमान पर आसमान से हमला किया गया। ईरान की मीडिया और 'मेहर न्यूज एजेंसी' ने हमलाकारियों को 'अमेरिकन जायनिस्ट आतंकी' करार दिया है।

ईरान की मीडिया को संबोधित करते हुए रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि रनवे पर ही विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं या इस हमले में किसी यात्री की मौत हुई है अथवा नहीं। बताया जाता है कि इस हमले में एयरपोर्ट को भी बहुत नुकसान पहुंचा है।

सिर्फ बुशेहर एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि राजधानी तेहरान के अंतरिम यातायात के प्रमुख केंद्र मेहराबाद (Mehrabad) एयरपोर्ट पर भी अमेरिका-इजरायली सेना ने जोरदार हमला किया। वहां भी काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा था।

Prev Article
अमेरिकी सैन्य ठिकाने न होने के बावजूद क्यों दुबई और अबुधाबी पर बरस रही हैं ईरानी मिसाइलें?
Next Article
पहले पाकिस्तान और अब ईरान, आखिरी पलों में 'असफल' हुआ चीन का HQ-9B एयर डिफेंस सिस्टम!

Articles you may like: