🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गंगासागर मेला-2026 : 15 दिनों में 1.30 करोड़ का समागम, 2 दिनों में 2 मरे, कल सागर तट पर सफाई अभियान

By सागरद्वीप से लखन भारती

Jan 15, 2026 18:47 IST

सागरद्वीपः मिलन तीर्थ गंगासागर मेला-2026 में एक जनवरी से 15 जनवरी तक एक करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं का समागम हो चुका है। राज्य के मंत्री अरुप विश्वास ने गुरुवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.30 करोड़ पार गई है। गुरुवार की दोपहर 3 बजे तक यह आंकड़ा 85 लाख था। मेले की सफलता पर मंत्री अरुप विश्वास समेत प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा, स्नेहाशीष चक्रवर्ती, बेचाराम मान्ना, सुजीत बोस, पूलक राय समेत राज्य सरकार के पदाधिकारियों और दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मेले की सफलता पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मेले को लेकर ममता बनर्जी दो महीने पहले से ही अपने विभिन्न विभागों के मंत्रियों के साथ लगातार बैठक करती रहीं और संपर्क में बनी रही। ममता बनर्जी का लक्ष्य था कि मेले से लोग सुखद अनुभव लेकर लौटे, तभी मेला सफल साबित होगा। मंत्री अरुप विश्वास ने कहा कि ममता बनर्जी के दिशा-निर्देश पर मंत्री, पुलिस-प्रशासन ने सक्रिय होकर मेले को सफल बनाया। मेले को सफल बनाने वाले हर स्तर के लोगों को वे आभार जताते हैं। अरुप विश्वास ने बताया कि मेले में गुरुवार को हार्ट अटैक से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान मृत्युंजय कुमार सिंह(61) के रुप में हुई, जो बिहार के निवासी थे। गुरुवार को भी असम के एक व्यक्ति की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी।

कल सागर के तट पर सफाई अभियानः

गंगासागर में रिकॉर्ड तोड़ हुई भीड़ की वजह से सागर तट पर गंदगी फैल गई है। जिसे कल यानी शुक्रवार की सुबह 11 बजे से सफाई अभियान चलाया जायेगा। मंत्री अरुप विश्वास ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाया जायेगा। यह काम भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशा-निर्देश पर किया जा रहा है।

Prev Article
मंत्री सुजीत बोस और पुलक राय ने सागर में लगाई डुबकी, कहा-इस बार भी ममता सरकार
Next Article
तपोभूमि गंगासागर पहुंचा स्वीडन का शख्स, खोया था आध्यात्म की दुनिया में

Articles you may like: