26 फरवरी को उदयपुर के एक लग्जरी होटल में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सात फेरों के बंधन में बंध गए। दोनों ने उसी दिन अपनी कुछ फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था। इन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। 2 दिनों बाद भी फैंस की नजरें अभी तक रश्मिका और विजय नहीं हट पा रही है। इस बीच रश्मिका मंदाना की रॉयल ब्राइडल एंट्री के साथ ही शादी की कुछ और इनसाइड फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
डोली में बैठकर ब्राइडल एंट्री
रश्मिका मंदाना की शादी से जुड़ी जो नई फोटो सामने आयी है, उन्हें देखकर पता चल रहा है कि उनकी ब्राइडल एंट्री पालकी में बैठकर हुई थी। फोटो में वह अपनी उंगलियों से दिल की आकृति बना रही हैं और कैमरा की तरफ देख कर प्यार से आंख मार रही हैं। इस फोटो में रश्मिका बहुत प्यारी दिखाई दे रही है।
वहीं दूसरी ओर एक और फोटो वायरल हुआ है जिसमें विजय देवरकोंडा अपनी दुल्हन के लिए एक पारंपरिक तलवार के साथ इंतजार कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा का ग्रुम लुक भी बहुत पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर विजय देवरकोंडा के हाथों में लगा आलता चर्चा में छाया हुआ है।
Take a glimpse inside the regal wedding celebrations of #VIROSH. 😍💖#Trending #RashmikaMandanna #VijayDeverakonda pic.twitter.com/yrytmupw6b
— Filmfare (@filmfare) February 28, 2026
बता दें, अपनी शादी में रश्मिका मंदाना ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की हुई रस्ट ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में सुनहरे रंग की एंब्रॉयडरी की हुई है। इसके साथ ही रश्मिका ने गोल्डन कलर के दुपट्टे को पेयर किया है। अभी के समय में जहां बॉलीवुड की दुल्हनें हीरे की चमक में खोयी रहती है वहीं रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक सोने के गहनों का चुनाव किया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपनी शादी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने करीब 7 करोड़ रुपए के सोने की ज्वेलरी पहनी थी।