स्कूलों में 8,477 पदों पर होगी भर्ती, अधिसूचना जारी, कब से शुरू होगा आवेदन?

भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने SSC के 2016 के पूरे पैनल को रद्द कर दिया था।

By Devdeep Chakraborty, Posted by: Shweta Singh

Oct 09, 2025 23:28 IST

शिक्षक भर्ती के बाद अब ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती करने जा रहा है स्कूल सर्विस कमिशन। इस संबंध में कमिशन ने गुरुवार को अधिसूचना प्रकाशित की है।

1) 3 नवंबर से ग्रुप सी व ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदनपत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

2) 3 दिसंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

3) ग्रुप सी (क्लर्क) में 2989 और ग्रुप डी में 5488 रिक्त पद हैं।

शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट जारी किया है जिसमें कहा गया है, 'पश्चिम बंगाल के स्कूलों में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए सेंट्रल स्कूल सर्विस कमिशन ने अधिसूचना प्रकाशित की है। बंगाल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवक-युवतियों के लिए मुख्यमंत्री ममता बंद्योपाध्याय की सलाह पर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने यह पहल की है।'

उल्लेखनीय है कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने SSC के 2016 के पूरे पैनल को रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कुल 26 हजार शिक्षक व शिक्षाकर्मी की नौकरी रद्द हो गई। शिक्षकों के काम पर बहाल रहने की बात कही गई है लेकिन शिक्षाकर्मियों के लिए ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। नए सिरे से देश की शीर्ष अदालत ने शिक्षाकर्मी भर्ती के बारे में निर्देश दिया था।

Prev Article
पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक बोर्ड : परीक्षा की कॉपियां जांचेगा AI
Next Article
WBCS परीक्षा की विज्ञप्ति जारी, कब होगी परीक्षा? कब से आवेदन शुरू?

Articles you may like: