नई दिल्ली : बायोकॉन की संस्थापक और चेयरपर्सन किरण मझूमदार शा ने भविष्य में कंपनी का नेतृत्व संभालने के लिए अपनी योग्य उत्तराधिकारी के रूप में क्लेयर मझूमदार को चुना है। हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने इस निर्णय की पुष्टि की।
हालांकि फिलहाल क्लेयर मझूमदार कंपनी का नेतृत्व नहीं संभाल रही हैं। किरण मझूमदार शा ने स्पष्ट किया कि वे अभी भी कंपनी का नेतृत्व खुद संभालना चाहते है और वर्तमान में कंपनी के एकमात्र मालिक वही हैं। उनका फिलहाल अवकाश लेने का कोई इरादा नहीं है। फिर भी उन्होंने यह भी कहा कि क्लेयर ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी कंपनी का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर सकती है इसलिए वे उन्हें अपनी उत्तराधिकारी के रूप में चुन रहे हैं।
वर्तमान में 36 वर्ष की क्लेयर मझूमदार बायोकॉन की सहायक कंपनी बाइकारा थेराप्यूटिक्स की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर कार्यरत हैं। यह कंपनी अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध है और क्लेयर ने इस पद को 2020 से संभाल रही हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो क्लेयर मझूमदार ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। इसके अलावा उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिज़नेस से एमबीए किया और स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन से कैंसर बायोलॉजी में अनुसंधान किया है।