🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंधन बैंक ने स्टैंडर्ड सेविंग्स अकाउंट के लिए मंथली एवरेज बैलेंस घटाया

अब सिर्फ 2,000 रुपये के MAB पर भी मिलेंगी सभी सुविधाएं। ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी ग्राहकों के लिए बैंकिंग और सस्ती।

By श्वेता सिंह

Jan 27, 2026 19:41 IST

कोलकाता: निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने मंगलवार को घोषणा की कि अब स्टैंडर्ड सेविंग्स अकाउंट के लिए मंथली एवरेज बैलेंस (MAB) की आवश्यकता 5,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये कर दी गई है। यह बदलाव 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा।

बैंक के अनुसार, MAB घटाने का कदम वित्तीय समावेशन और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप लिया गया है। बैंक ने स्पष्ट किया कि खातों की सुविधाओं और लाभों में कोई बदलाव नहीं होगा।

इस पहल का उद्देश्य उन ग्राहकों के लिए बैंकिंग को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है जो अर्द्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।

बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और चीफ बिजनेस ऑफिसर राजिंदर बब्बर ने कहा, "वित्तीय समावेशन बैंक के विज़न का मूल स्तंभ है और MAB घटाने से बैंकिंग हर व्यक्ति के लिए और अधिक सुलभ हो जाएगी।

Next Article
Tata Sons में नेतृत्व पर विराम: एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल पर फैसला टला

Articles you may like: