होली का त्योहार रंगों और खुशियों का पर्व है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में होली की रात को बहुत खास माना गया है। इस रात को ‘सिद्धि की रात’ कहा जाता है। मान्यता है कि इस समय आध्यात्मिक ऊर्जा बहुत अधिक सक्रिय रहती है। 4 मार्च 2026 की होली पर ग्रहों का विशेष संयोग भी बन रहा है। ऐसे में अगर होली की रात कुछ सरल उपाय श्रद्धा से किए जाएं, तो जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।
क्यों खास मानी जाती है होली की रात?
धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन की रात सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती हैं। इस समय किया गया मंत्र जाप और उपाय अधिक फलदायी माना जाता है। यह रात पुरानी परेशानियों को खत्म कर नई शुरुआत करने का अवसर देती है।
कौड़ी और गोमती चक्र का उपाय
अगर घर में धन टिकता नहीं है तो होली की रात 11 पीली कौड़ियां और 7 गोमती चक्र लें। इन्हें लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान पर रखें। इसके बाद माता लक्ष्मी के मंत्र —
“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद” का जाप करें।
अगली सुबह इस पोटली को तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। मान्यता है कि इससे धन का आगमन बढ़ता है।
नारियल से नजर दोष दूर करें
यदि घर में बार-बार परेशानी या कलह हो रही है, तो एक सूखे नारियल में छेद कर उसमें चीनी भर लें। होली की रात इसे परिवार के सदस्यों के सिर से सात बार उतारकर जलती अग्नि में अर्पित करें या अगले दिन बहते पानी में प्रवाहित करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
लौंग और कपूर का उपाय
करियर या काम में रुकावट आ रही हो तो चांदी की कटोरी में कपूर और दो लौंग जलाएं। इसे पूरे घर में घुमाकर मुख्य द्वार पर रख दें। इससे वातावरण शुद्ध होता है और वास्तु दोष कम होता है।
रखें सावधानी और गोपनीयता
कोई भी उपाय करते समय मन में विश्वास रखें और इसे गोपनीय रखें किसी को ना बताएं। सकारात्मक सोच के साथ किए गए ये छोटे उपाय जीवन में सुख और समृद्धि ला सकते हैं।