शनिवार की सुबह न्यू टाउन में स्थित एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के घर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहुंचे। वह काफी देर तक उनके घर पर रहे। वहां से बाहर निकलकर दोनों ने मीडियाकर्मियों से बात भी की। शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनसे अच्छा मुख्यमंत्री और कोई नहीं बन सकता है।
वहीं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल के गौरव को वापस लाने और बंगाल को राष्ट्रवादियों के हाथों से बचाने के लिए मिथुन चक्रवर्ती ने निःस्वार्थ कोशिश की है। उनकी कोशिशों की कोई सीमा नहीं थी।
Read Also | प्रेसिडेंसी जेल में कैदियों के पास मोबाइल फोन! पुलिस सुपर समेत दो अधिकारी सस्पेंड
विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा सभा और रोड शो मिथुन चक्रवर्ती ने ही किया था। पिछले कई महीनों से वह लगातार इनडोर बैठकें कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिल्कुल नीचले स्तर यानी माइक्रो लेवल तक जाकर काम किया है।
West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari visited the residence of BJP leader and actor Mithun Chakraborty in Newtown and met him.
— IANS (@ians_india) May 16, 2026
(Photo Source: CMO) pic.twitter.com/hgDsNSw08k
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं निश्चित रूप से जनता के आर्शिवाद से ही मुख्यमंत्री बना हूं। भाजपा ने मुझे चुना है लेकिन इसके पीछे जिन लोगों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए उनमें मिथुन चक्रवर्ती का नाम प्रमुखता के साथ शामिल है। मिथुन दा ने कहा था कि वह मुझसे मिलना चाहते हैं। मैंने उनसे कहा कि आप नहीं मिलेंगे बल्कि आपका बनाया हुआ मुख्यमंत्री आपसे मिलने आएगा।
इसके बाद शनिवार की सुबह न्यू टाउन में स्थित मिथुन चक्रवर्ती के घर पर शुभेंदु अधिकारी पहुंचे। मिथुन चक्रवर्ती भी मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से काफी गदगद नजर आएं। उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए इससे अच्छा मुख्यमंत्री और कोई नहीं हो सकता है। जिस पल उन्होंने पद की शपथ ली उसके बाद से ही काम शुरू कर दिया है। मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि इससे अच्छा मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल के लिए और कोई नहीं हो सकता है।