भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) प्रक्रिया से हैरान लोगों ने शुक्रवार को जशोर रोड पर प्रदर्शन किया। टायर जलाकर लगभग आधे घंटे तक रास्ता अवरोध करके प्रदर्शन किया गया जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस कारण शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय सडक पर भारी यातायात जाम उत्पन्न हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप से अवरोध हटा लिया गया है लेकिन काफी देर तक वाहनों की आवाजाही अस्त-व्यस्त रही।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रात में भी सुनवाई की नोटिस लोगों के घर में भेज दी जाती है। अगले ही दिन 15 किलोमीटर दूर हेयरिंग सेंटर जाना कैसे संभव है ? इसी को लेकर लोगों में नाराजगी है।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'कई दस्तावेज़ या कागजात तैयार करना संभव नहीं हो पा रहा है। हेयरिंग के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। सुनवाई नजदीकी किसी हेयरिंग सेंटर में होना चाहिए। 15-20 किलोमीटर दूर हेयरिंग सेंटर में कई बार जाना संभव नहीं है।'
प्रदर्शन की खबर पाते ही दत्तपुकुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से लंबे समय तक चर्चा की। आधे घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर अवरोध हटाया गया।