शीतल पेय बनाने वाली फैक्ट्री में व्यक्ति का शव बरामद, नरेंद्रपुर में भारी हंगामा

शुक्रवार को कबीर का खून से लथपथ शव फैक्ट्री के बाथरूम से बरामद हुआ। शव पर चोट के कई निशान भी थे।

By देबार्घ्य भट्टाचार्य, Posted by: श्वेता सिंह

Oct 24, 2025 20:57 IST

ईएम बाईपास के किनारे एक प्रसिद्ध कंपनी की शीतल पेय बनाने की एक फैक्ट्री के शौचालय से एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर की यह घटना है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मृतक का नाम कबीर होसेन मोल्ला (30) है। पुलिस ने बताया कि वह उसी फैक्ट्री का कर्मचारी था।

कबीर के परिवार के सूत्रों से पता चला है कि 22 अक्टूबर को घर के लोगों का उससे आखिरी बार संपर्क हुआ था। उस दिन वह फैक्ट्री से घर नहीं लौटा था। परिवार के लोग फैक्ट्री में उसकी तलाश करने गए। उन्हें पता चला कि 22 अक्टूबर को काम में आने के समय कबीर ने हाजिरी रजिस्टर में साइन किया था लेकिन फैक्ट्री से निकलने के समय रजिस्टर में साइन नहीं किया था। शुक्रवार को फैक्ट्री के बाथरूम के अंदर से कबीर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं।

उस कर्मचारी का शव बरामद होते ही फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों के बीच सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह से ही फैक्ट्री के मुख्य गेट के सामने कबीर के सहकर्मियों और उसके परिवार के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। घटनास्थल पर आकर पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। परिवार का आरोप है कि कबीर की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है।

पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फैक्ट्री के कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ शुरू कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। किसने या किन लोगों ने हत्या की है। इस हत्या की वजह कोई पुरानी दुश्मनी है या कुछ और इस बारे में कई सवाल उठ रहे हैं।

Prev Article
बीएसएफ ने बॉर्डर से पकड़ा डेढ़ करोड़ के सोने का बिस्कुट, भारतीय नाबालिक गिरफ्तार
Next Article
स्कूटर का पहिया फिसला और बच्चे को बचाने में ट्रक की चपेट में आकर मां ने गंवायी जान

Articles you may like: