🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वोटर लिस्ट का इंतजार कब तक? चुनाव आयोग ने फिर बदली तारीख, जाने कब होगी जारी

इससे पहले 7 फरवरी, फिर 14 और अब 28 फरवरी। SIR फेज में मिली शिकायतों के बाद लिया गया फैसला।

By सायनी जोयारदार, Posted by: श्वेता सिंह

Feb 10, 2026 19:21 IST

कोलकाता: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट को पब्लिश करने की तारीख फिर से बदल दी है। अब यह लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होगी। पहले यह 7 फरवरी को पब्लिश होने वाली थी, जिसे बाद में 14 फरवरी तक टाल दिया गया था। मंगलवार को चुनाव आयोग ने इस बारे में आधिकारिक निर्देश जारी किया।

SIR प्रक्रिया में अब तक क्या हुआ?

28 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी। BLO ने 4 नवंबर से घर-घर जाकर गिनती के फॉर्म बांटना शुरू किया। इसके बाद 30 नवंबर को चुनाव आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें कहा गया कि वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट 16 दिसंबर को पब्लिश किया जाएगा। हालांकि पहले यह 9 दिसंबर तय था। इसके अलावा फाइनल वोटर लिस्ट अब 14 फरवरी के बजाय 28 फरवरी को पब्लिश होगी।

SIR फेज के दौरान आयोग के काम करने के तरीके पर कई शिकायतें मिलीं। आरोप थे कि सुनवाई के नाम पर आम लोगों को परेशान किया गया और कुछ मामलों में योग्य वोटरों के नाम जानबूझकर लिस्ट से हटाने की कोशिश की गई। इन मुद्दों को लेकर अदालत में भी मामले दर्ज हुए।

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट पर आखिर क्या बताया?

सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि फाइनल वोटर लिस्ट 21 फरवरी से पहले पब्लिश नहीं होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग 28 फरवरी तक लिस्ट जारी करने की पूरी कोशिश करेगा।

मंगलवार को दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया कि सुनवाई प्रक्रिया 14 फरवरी तक चलेगी और 21 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी की जाएगी। सभी पहलुओं की जांच के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

चुनाव आयोग की यह निर्णय प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए है कि सभी शिकायतों और त्रुटियों का सही तरीके से निपटारा हो। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाये कि योग्य वोटरों के नाम पूरी तरह सुरक्षित रहें।

Prev Article
कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन पर तकनीकी खराबी से सेवाओं में बाधा
Next Article
पुलिस थानों में अब नहीं होगी चढ़ाई की परेशानी, बुजुर्गों के लिए रैंप

Articles you may like: