कोलकाता: तुर्किश एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में आग लग जाने से बुधवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अचानक से विमान के एक इंजन में आग की सूचना मिली, जिसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार तुर्किश एयरलाइंस की वह विमान 236 यात्रियों को लेकर नेपाल के काठमान्डू से इस्तांबुल जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, बीच आकाश में विमान के दाहिने इंजन में अचानक आग लग गई। हालांकि, पायलट की तत्परता से बड़ी दुर्घटना से बचा जा सका। बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है।
विमान के इंजन में आग लग जाने से कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
तुर्किश एयरलाइंस की वह विमान 236 यात्रियों को लेकर नेपाल के काठमान्डू से इस्तांबुल जा रहा था।
By लखन भारती
Feb 04, 2026 16:06 IST
सांकेतिक चित्र।