🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

होटल की बालकनी से LIVE क्रिकेट मैच, रिकॉर्ड की दहलीज पर भारत का यह स्टेडियम

होटल के कमरे में बैठे-बैठे देख सकेंगे विराट-रोहित की पारी।

By नवीन पाल, Posted by: रजनीश प्रसाद

Feb 04, 2026 16:01 IST

जयपुर : अगर कमरे की खिड़की खोलते ही विराट कोहली की बल्लेबाजी या IPL में चौके-छक्के दिखाई देने लगें, तो कैसा लगेगा? फिलहाल ऐसा नजारा आम नहीं है। कई होटलों से मैच तो दिखता है लेकिन उसके लिए दूरबीन या कैमरे के जूम की जरूरत पड़ती है। मगर अगर होटल सीधे स्टेडियम से जुड़ा हो तो फिर कुछ कहने की ज़रूरत ही नहीं। राजस्थान में अब ठीक ऐसा ही एक होटल तैयार हुआ है। इसके जरिए राजस्थान भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नई मिसाल कायम करने जा रहा है।

राजस्थान के उदयपुर में बना है रैडिसन ब्लू मिराज स्टेडियम। यह भारत का इकलौता क्रिकेट स्टेडियम है जिसके साथ फाइव-स्टार होटल भी मौजूद है। उदयपुर के नाथद्वारा में मिराज ग्रुप ने इस स्टेडियम और होटल का निर्माण किया है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक उद्घाटन नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। उससे पहले ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

हाल ही में इस स्टेडियम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि स्टेडियम के एक तरफ होटल स्थित है। ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया।

इस स्टेडियम में क्या-क्या सुविधाएं हैं?

भारत में पहले से ही कई रैडिसन ब्लू होटल हैं। अब उदयपुर में एक फाइव-स्टार होटल बनाया गया है जिसके साथ ही यह स्टेडियम भी तैयार किया गया है। इस स्टेडियम में 50 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। होटल में 234 लग्ज़री कमरे और सुइट हैं। होटल के 75 प्रतिशत कमरों से सीधे मैच देखा जा सकता है। इसके साथ-साथ अरावली पर्वत श्रृंखला का नजारा भी मिलता है। होटल में ठहरने के कमरों के अलावा बैंक्वेट हॉल और बड़े आयोजनों की भी व्यवस्था है। उम्मीद है कि 2026 तक इस स्टेडियम का उद्घाटन हो जाएगा।

2025 में इस स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब BCCI समेत अन्य संबंधित संस्थाओं की मंजूरी का इंतजार है। हालांकि BCCI से अनुमति मिलने के बाद भी यहां अंतरराष्ट्रीय मैच होने में अभी और समय लगेगा। बावजूद इसके इस मैदान पर एशियन लीजेंड्स लीग के मैचों का आयोजन हो चुका है।

जब यह स्टेडियम और होटल पूरी तरह से शुरू हो जाएंगे तब स्टेडियम की बैठने की क्षमता से भी ज़्यादा दर्शक सीधे मैच देख सकेंगे। वहीं मैच के दिनों में होटल के कमरों का किराया भी अधिक होने की उम्मीद है।

Prev Article
जिस समझौते पर खुद हस्ताक्षर किए हैं उसे पाकिस्तान कैसे तोड़ेगा? मैच बहिष्कार के नाटक में नया मोड़
Next Article
‘खाली बर्तन ज्यादा बजता है’ बहिष्कार पर पाकिस्तान को भारत के विश्व कप विजेता खिलाड़ी का तंज

Articles you may like: