पिछले लंबे समय से बीमारी से लड़ते हुए बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया। वह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन थी। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने ढाका के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले करीब 1 महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थी। उनके इलाज के लिए देशी और विदेशी डॉक्टरों की मेडिकल टीम भी गठित की गयी थी।
खालिदा जिया की मृत्यु पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री व प्रमुख जननेत्री बेगम खालिदा जिया के निधन से मैं दुःखी हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं उनके शोकाहत परिवार, मित्रों और राजनैतिक सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताती हूं।'
बता दें, बांग्लादेश की पूर्व व प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया पिछले लंबे समय से दिल की बीमारी, मधुमेह, गठिया, लिवर सिरोसिस व किडनी की कई जटिल बीमारियों से पीड़ित थी। उन्हें 23 नवंबर की रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक सोमवार को उनकी हालत काफी ज्यादा गंभीर हो गयी थी। मंगलवार की अहले सुबह उनका निधन हो गया।
বাংলাদেশের প্রাক্তন প্রধানমন্ত্রী তথা অন্যতম জননেত্রী বেগম খালেদা জিয়ার প্রয়াণে আমি শোকাহত।
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 30, 2025
আমি তাঁর শোকসন্তপ্ত পরিবার,বন্ধুবান্ধব ও তাঁর রাজনৈতিক সহকর্মীদের আমার সমবেদনা জানাচ্ছি।
Saddened by the demise of Begum Khaleda Zia, former Prime Minister of Bangladesh and a…