मेदिनीपुर : ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित होकर एक भारतीय सेना के जवान की मृत्यु हो गई। मृत जवान का नाम मिथुन दास (38) है। वह पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा के मान्ना ग्राम पंचायत के हरिबाड़ी गांव के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2004 में सेना में शामिल हुए थे। वह 15 राजपूत रेजिमेंट में हवलदार पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग सिलीगुड़ी के बिन्नागुड़ी में थी।
सूत्रों के अनुसार होली के अगले दिन अचानक मिथुन ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित होकर बाथरूम में गिर पड़े। उन्हें तुरंत मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई।
रविवार को राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गांववासी शोक में डूब गए और रो पड़े। मिथुन के परिवार में उनकी पत्नी और 11 साल का एक बेटा है। रविवार को जब राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा मिथुन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो गांववासी फूट-फूटकर रो पड़े।
उनके सहकर्मी सुबेदार पूर्ण चंद्र दास ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से लेकर विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में उन्होंने दक्षता के साथ काम किया है। साथ ही वह बहुत अच्छे खिलाड़ी भी थे।