सेना में क्या होता है 'बड़ा खाना'? दीपावली पर जवानों के साथ दस्तरखान पर बैठे पीएम मोदी, फोटो वायरल

By Amartya Lahiri, Posted By: Lakhan Bharti

Oct 21, 2025 00:47 IST

दीपावली के शुभ अवसर पर भारतीय जवानों के साथ PM मोदी 'बड़ा खाना' का हिस्सा बने। उन्होंने X हैंडल पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की। ऐसे में इस खबर में हम आपको 'बड़ा खाना' के बारे में बताएंगे।

पूरा देश सोमवार को दीपावली का त्योहार मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ 'बड़ा खाना' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके इस ट्वीट के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल उठा कि आखिर ये 'बड़ा खाना' होता क्या है ? सेना में इसकी क्या अहमियत है ? ऐसे में इस खबर में हम आपको इसका जवाब देंगे।

बड़ा खाना

'बड़ा खाना' भारतीय सशस्त्र बलों की एक पुरानी और खास परंपरा है। आपको बता दें, ये कोई नॉर्मल खाना नहीं होता है, बल्कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें सभी रैंक के जवान, अधिकारी एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। यह आपसी भाईचारा, एकता और समानता का प्रतीक होती है। इस खाने में कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में कोई भी अपने पद का फर्क नहीं दिखाते हैं।

सभी एक साथ बैठ कर खाना खाते हैंः

बड़े खाने की सबसे खास बात ये होती है कि सभी एक साथ बैठ कर खाना खाते हैं। इस दौरान जनरल से लेकर जवान तक, सभी लोग एक साथ बैठते हैं और एक ही जगह पर खाना खाते हैं। इस दौरान तरह-तरह के भोजन तैयार किया जाता है, जिसमें पारंपरिक व्यंजन, मिठाइयां होती हैं। इस भोजन से सभी लोगों में अपनापन और टीम स्पिरिट बढ़ती है।

किस मौके पर होता है 'बड़ा खाना'

'बड़ा खाना' किसी खास मौके पर ही आयोजित किया जाता है, जैसे किसी राष्ट्रीय पर्व, किसी मिशन की सफलता, यूनिट की वर्षगांठ, या किसी बड़े कार्यक्रम के बाद। इस दौरान जवाब उस खास मौके का जश्न मानाते हैं। वे साथ समय बिताते हैं, हंसी-मजाक करते हैं। साथ-साथ सभी मिलकर एक परिवार की तरह रहते हैं।

पीएम का ट्वीटः

दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वे सभी जवानों के साथ सम्मान और जुड़ाव की भावना के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की फॉटो X हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "बड़ा खाना सशस्त्र बलों की परंपराओं का एक अभिन्न अंग है। कल शाम आईएनएस विक्रांत पर, नौसेना कर्मियों के साथ बड़ा खाना में भाग लिया."

Prev Article
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को काल्मिकिया से भारत लेकर लौटे मनोज सिन्हा
Next Article
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्‍सी, गुरुग्राम का टूरिस्‍ट घायल, एम्स में चल रहा इलाज

Articles you may like: