मैसूरःमैसूर पैलेस के पास डोड्डा केरे मैदान से दस साल की एक लड़की का शव बरामद हुआ। ऐसा पुलिस को संदेह है कि उस नाबालिग का हत्या से पहले यौन उत्पीड़न किया गया है। परिवार के लोगों ने लगाया है कि उसके साथ बलात्कार करके उसकी हत्या की गई है। कर्नाटक के मैसूर इलाके की पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों की खबर के अनुसार, वह नाबालिग हक्की पक्की समुदाय की थी। वह परिवार लगभग 50 लोगों के साथ, दशहरा उत्सव में गुब्बारे और खिलौने बेचने के लिए कालाबुर्गी से मैसूर आया। वे मैसूर पैलेस के पास से चामुंडी पहाड़, बन्निमंटप और देवराज मार्केट जैसे स्थानों पर सामान बेच रहे थे।
पुलिस ने बताया कि बुधवार लगभग आधी रात को उस तंबू में उस लड़की के परिवार के लोग लौटे थे। गुरुवार तड़के बारिश शुरू होने से उनकी नींद टूटी। नींद से उठने के बाद उन्होंने लड़की को नहीं देखा। इसको लेकर नजरबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने तलाशी चलाकर उस लड़की का शव बरामद किया। वहां एक कुएं के पास से शव मिला। लड़की को लगभग अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया।
मैसूर की पुलिस ने बताया कि आरोप के आधार पर कार्तिक नाम के एक व्यक्ति को कोल्लेगल इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त उनकी पकड़ से भागने की कोशिश कर रहा था इस वजह से मजबूरन उसके पैर में गोली चलानी पड़ी। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।