क्या BMW के साथ रेस? पिचक गयी कई करोड़ रुपये की पोर्शे

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि घंटे में कमोबेश 150 किलोमीटर की रफ्तार से इन दो लक्जरी कारों की रेस हो रही थी। अचानक पोर्शे कार ने नियंत्रण खो दिया और योगेश्वरी मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर से टकरा गई।

By तुहिना मंडल, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 09, 2025 12:00 IST

मुंबईः BMW से तेज रफ्तार की होड़ का हस्र बुरा हुआ। कई करोड़ रुपये कीमत की पोर्शे कार पिचक गयी। रविवार रात 2 बजे के आसपास यह दुर्घटना मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के योगेश्वरी के पास घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के एक हिस्से का दावा है कि घंटे में कमोबेश 150 किलोमीटर की रफ्तार से इन दो लक्जरी कारों की रेस हो रही थी। अचानक पोर्शे कार ने नियंत्रण खो दिया और योगेश्वरी मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोर्शे कार एकदम पिचक गई। उस समय कार के अंदर दो सवार थे। सुरक्षा के लिए एयरबैग खुलने पर भी कार के अंदर के दोनों लोगों को काफी चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

क्या अधिक रफ्तार के कारण ही यह दुर्घटना हुई, क्या सच में BMW कार के साथ यह कार प्रतिस्पर्धा कर रही थी आदि प्रश्नों का जवाब पुलिस तलाश रही है। क्षेत्र के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस बता रही है कि आरोप की सच्चाई साबित होने पर अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की रफ्तार की प्रतिस्पर्धा गैरकानूनी है। कई बार पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर आम लोगों को चेतावनी दी गई है। विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। इसके बावजूद क्या रफ्तार की प्रतिस्पर्धा पूरी तरह बंद नहीं हुई है, इस पर सवालिया निशान लग गया है।

Prev Article
पत्नी की हत्या करके शव को बिस्तर के नीचे छुपाया था, अभियुक्त पति फरार
Next Article
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्‍सी, गुरुग्राम का टूरिस्‍ट घायल, एम्स में चल रहा इलाज

Articles you may like: