बेलगावी: शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या का आरोप पति के खिलाफ लगा। आरोप है कि पत्नी की हत्या के बाद शव को बिस्तर के नीचे छुपाया गया। जानकारी मिली है कि दहेज को लेकर यह हत्या हुई। य़ह घटना कर्नाटक के बेलगावी इलाके की है। घटना के बाद से ही उस महिला का पति फरार है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की तलाश में छापेमारी शुरू हो गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम साक्षी कांबार (20) है। यह हत्या की घटना वहां के मुधोल तालुक के कमलादिनी गांव में हुई। आरोप है कि आकाश कांबार ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसके शव को बिस्तर के नीचे छुपाया। आकाश की मां कुछ दिन घर में नहीं थी। घर वापस आने के बाद ही उन्होंने साक्षी का शव देखा। खबर मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीन दिन पहले साक्षी की हत्या की गई। तब से आकाश का कोई पता नहीं है। आकाश का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। समाचार एजेंसी सूत्रों के अनुसार, साक्षी के शव को बरामद करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। किस कारण से यह हत्या हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि साक्षी के घर के लोगों का आरोप है कि दहेज के कारण ही उसके पति ने साक्षी की हत्या की।
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में दहेज की मांग के कारण हत्या की कई घटनाएं हुई हैं। दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में एक गर्भवती महिला का शव बरामद हुआ था। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके से उसका शव बरामद हुआ। दहेज की मांग के कारण पति और ससुराल वालों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला था।