कर्नाटक: मैसूरु जिले में गैस सिलेंडर रिसाव के कारण नहाते समय दो बहनों की दम घुटने से मौत

By डॉ.अभिज्ञात

Oct 25, 2025 14:02 IST

मैसूरुः कर्नाटक के मैसूरु जिले के पेरियापटन तालुक के बेट्टदापुरा गांव में शुक्रवार रात एक दुखद घटना हुई। वहां नहाते समय गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण दो बहनों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की।

पेरियापटन पुलिस ने बताया कि मृतक बहनें गुलफार्म (23 वर्ष) और सिमरन ताज (20 वर्ष) थीं। दोनों बहनें एक साथ नहाने गई थीं। कुछ समय बीत जाने के बाद भी वे बाहर नहीं निकलीं। उनकी स्थिति को देखकर उनके पिता अल्ताफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो देखा कि दोनों बेटियां अर्ध-बेहोश अवस्था में थीं। 

पिता ने तुरंत दोनों को नज़दीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया, लेकिन दोनों बहनों की हालत गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह घटना सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुई। 

Prev Article
कोकराझार रेलवे विस्फोट में शामिल माओवादी मुठभेड़ में ढेर, झारखंड और असम में था वांटेड
Next Article
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्‍सी, गुरुग्राम का टूरिस्‍ट घायल, एम्स में चल रहा इलाज

Articles you may like: