जम्मू : जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों द्वारा फेंकी गई हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियार कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास जंगल से मिले।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बरामद सामान में 4 पिस्टल, 7 मैगजीन, 3 एके मैगजीन और 308 राउंड एके-47 के कारतूस शामिल थे।
यह बरामदगी कार्नाह तहसील के रती तारी जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान हुई।