🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गाड़ियां बदल कर कई जगहों पर ले जाकर किया बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार

शाम को नाबालिग लड़की ट्यूशन से वापस लौट रही थी। उसी समय आसिफ खान नाम के युवक ने उसे अपनी गाड़ी में उठाकर उसका बलात्कार किया। अपने दोस्त से पूरी घटना का वीडियो भी बनवाया।

By कौशिक भट्टाचार्य, Posted by: श्वेता सिंह

Feb 13, 2026 16:15 IST

भोपालः भोपाल में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगा है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पहले उसका अपहरण किया गया। बाद में एक के बाद एक चार बार गाड़ियां बदल कर उसे अलग- अलग स्थान पर ले जाकर उसके साथ दो युवकों ने लगातार बलात्कार किया। इसके बाद उस घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस लड़की से मोटी रकम भी वसूली जा रही थी। पुलिस ने इस बीच में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। SIT का गठन कर जांच की जा रही है।

भोपाल पुलिस सूत्रों से पता चला है कि यह घटना एक फरवरी की है। शाम को ट्यूशन पढ़कर ग्यारहवीं कक्षा की वह छात्रा अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि उसी समय उसे आसिफ अली नाम के युवक ने जबरन अपनी SUV गाड़ी में उठा लिया। आरोप है कि उसने गाड़ी में ही लड़की का बलात्कार किया। सिर्फ इतना ही नहीं आसिफ के दोस्त माज खान ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।

सिर्फ इतना ही नहीं। यह भी आरोप है कि माज खान ने दूसरी गाड़ी में उस लड़की का रेप किया। उस घटना की भी उन लोगों ने वीडियो बनायी। इसके बाद भी आरोप है कि आसिफ और माज और दो गाड़ियों में उसे दूसरी जगह ले गये और उसका बलात्कार किया। खून से लथपथ हालत में ही नाबालिग लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के परिवार ने तुरंत थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी। जांच शुरू कर दी गयी।

भोपाल पुलिस ने असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अंकित खात्राकर के नेतृत्व में SIT का गठन किया है। जांच करने उतरी पुलिस टीम ने तुरंत आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पिछले 8 फरवरी को माज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भोपाल में उसका एक जीम है। वहीं से पुलिस ने उसे पकड़ा। जांच करने पर पता चला कि आसिफ और माज ने अपने दोस्तों के बीच उस बलात्कार का वीडियो शेयर किया था। वो नाबालिग लड़की को लगातार धमका भी रहे थे। जांच कर रही पुलिस टीम ने चारों गाड़ियां बरामद कर ली है।

यह मामला उस वक्त जटिल हो गया जब पता लगा कि इसमें एक पुलिस कानस्टेबल भी मदद कर रहा है। आरोपी माज खान के साथ कोहेफिजा थाना के हेड कानस्टेबल का संपर्क था। आरोप है कि उस कानस्टेबल ने कई गोपनीय जानकारियों के बारे में माज को बता दिया। इसके बाद ही कानस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया।

Prev Article
बाघ-चीते की शुभदृष्टि कुनो के द्वार पर? राजस्थान का शार्दूल पहुंचा मध्य प्रदेश के जंगल में
Next Article
शादी समारोह में फायरिंग से नाबालिग की दर्दनाक मौत, इलाके में गुस्सा

Articles you may like: