🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, नौ घायल

By राखी मल्लिक

Feb 14, 2026 17:34 IST

भुवनेश्वर : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अभी भी कम से कम नौ लोग घायल है। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर राजकनिका थाना क्षेत्र के जगुलेइपाड़ा गांव में हुई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया।

76 वर्षीय बैलोचन बिस्वाल को गंभीर हालत में केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अन्य घायल लोगों का उपचार करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि गांव के स्कूल परिसर में एक पेड़ पर करीब दो फुट लंबा मधुमक्खी का छत्ता मिला है, जिससे हमले की आशंका जताई जा रही है।

Prev Article
कर्नाटक के स्कूल में मिड डे मील की लाइन में खड़ी बच्ची की उंगलियां कटीं
Next Article
शादी समारोह में फायरिंग से नाबालिग की दर्दनाक मौत, इलाके में गुस्सा

Articles you may like: