🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

SSC MTS परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का पर्दाफाश, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

यूपी और उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में कंप्यूटर हैकिंग के जरिए नकल करवाने वाले गैंग के दो सदस्यों को देहरादून से गिरफ्तार किया।

By प्रियंका कानू

Feb 14, 2026 18:15 IST

देहरादून: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (उत्तराखंड एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवाने वाले एक गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नितिश कुमार (जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी (देहरादून, उत्तराखंड) के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार को देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान पकड़ा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गैंग एसएससी द्वारा आयोजित एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) परीक्षा में कंप्यूटर हैकिंग के जरिए नकल करवाने में मदद कर रहा था। यह परीक्षा महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी, जिसे एडुक्विटी कंपनी के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। अभियुक्त स्थानीय नेटवर्किंग और प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के जरिए रिमोट एक्सेस बनाकर परीक्षार्थियों को गलत तरीके से मदद पहुंचाते थे। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया है। गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Prev Article
अजित पवार पर लिखे गए एक लेख को लेकर एनसीपी और एनसीपी एसपी ने एक-दूसरे पर किये तीखे हमले
Next Article
शादी समारोह में फायरिंग से नाबालिग की दर्दनाक मौत, इलाके में गुस्सा

Articles you may like: