दूल्हे की मां को भगा ले गया दुल्हन का पिता, सगाई की तैयारियों के बीच सामने आया समधन का प्रेम-प्रसंग

By अमर्त्य लाहिड़ी, Posted by: लखन भारती

Nov 01, 2025 22:38 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति और उसकी होने वाली समधन के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने अपने परिवारों को छोड़कर साथ रहने का फैसला किया है। यह मामला तब सामने आया जब दोनों के बेटे-बेटी की सगाई की तैयारियां चल रही थीं और इसी बीच दुल्हन का पिता लड़के की मां को भगा ले गया। दोनों की प्रेम कहानी का खुलासा 8 दिन बाद हुआ जब पुलिस ने महिला को खोज निकाला और फिर अधेड़ को भी पकड़ लिया। अब दोनों परिवार को छोड़कर साथ रहने पर अड़ हुए हैं।

यह मामला युवाओं से जुड़ा नहीं है, बल्कि अधेड़ उम्र के लोगों के बीच पनपा है। एक व्यक्ति अपनी बेटी के लिए दामाद देखने गया था लेकिन इस दौरान उसकी मुलाकात दूल्हे की मां से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जो लोग कभी रिश्ते में समधी-समधन बनने वाले थे, वे अब खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं।

दोनों की प्रेम कहानी का खुलासा भी काफी नाटकीय ढंग से हुआ। लड़का और लड़की देखने के बाद जब शादी की बातचीत अंतिम चरण में थी और सगाई तय हो गई थी उसी बीच लड़की का पिता लड़के की मां को भगा ले गया। इस घटना के आठ दिन बाद दोनों के बारे में पता चला। पुलिस ने गुरुवार को महिला को खोज निकाला जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति को भी पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार बड़नगर रोड स्थित ऊंटवासा गांव की 45 वर्षीय महिला आठ दिन पहले बड़नगर से लापता हो गई थी। महिला के बेटे ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। खोजबीन के दौरान गुरुवार को महिला चिकली गांव में मिली। महिला को थाने लाकर पूछताछ की गई जहां यह पता चला कि महिला के बड़े बेटे की शादी चिकली गांव के 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी।

Prev Article
चंडीगढ़ में कुत्तों के 6 नस्ल बैन, कौन-कौन सी? क्या करेंगे अगर आपके पास भी है ये पालतू?
Next Article
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्‍सी, गुरुग्राम का टूरिस्‍ट घायल, एम्स में चल रहा इलाज

Articles you may like: