मुंबईः प्रेमिका के साथ आठ दिन पहले ब्रेक-अप हुआ था। उसके बाद युवक ने एक खतरनाक कदम उठाया। पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रेमिका की मृत्यु हो गई। बाद में चाकू से खुद अपना गला काटा लिया। उसकी भी मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को यह घटना मुंबई के कालाचौकी थाने के लालबाग के चिंचपकली इलाके में हुई। मृतकों के नाम मनीषा यादव और सोनू बराई हैं। दोनों की उम्र 24 साल थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया है कि मनीषा और सोनू पड़ोसी थे। उनके बीच संबंध था। लेकिन कुछ दिनों से सोनू मनीषा के चरित्र को लेकर संदेह जतानेलगा। उसे संदेह था कि मनीषा किसी और के साथ संबंध बना रही है। इसी को लेकर आठ दिन पहले उनका संबंध टूट गया था।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सोनू ने मनीषा को बुला। चिंचपकली की तरफ जाते समय उनके बीच फिर बहस हुई, जिसके बाद सोनू ने तेज चाकू से मनीषा पर हमला बोल दिया। मनीषा जान बचाने के लिए नर्सिंग होम में घुस गई। वहां घुसकर भी सोनू ने मनीषा पर हमला किया। नर्सिंग होम के कर्मचारियों के उसे रोकने से पहले उसने अपने गले पर भी वार दिया।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह उसने किचन से चाकू अपने पास रख लिया था और मां से कहीं जाने की बात कहकर घल से निकाल था। उस इलाके की डिप्टी पुलिस कमिश्नर आर रागासुधा ने बताया है कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों की मृत्यु हो गई।