🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बेंगलुरु में 4 असमिया युवकों की रहस्यमयी मौत, किराए के मकान से शव बरामद

बेंगलुरु ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत ने स्वयं इलाके का निरीक्षण किया।

By रिनिका राय चौधरी, Posted by : राखी मल्लिक

Feb 01, 2026 12:25 IST

बेंगलुरु : काम की तलाश में दूसरे राज्य में जाने पर ऐसा दर्दनाक अंत हुआ। बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक किराए के मकान से असम के चार युवकों के शव बरामद किए गए हैं। मृत युवकों के नाम है जयंत सिंधे जो 25 वर्षीय है, नीरेंद्रनाथ ताइद 24 वर्षीय, डॉक्टर ताइद 25 वर्षीय और धनंजय ताइद जिनकी उम्र 20 हैं। यह घटना शनिवार सुबह होसकोटे तालुक के मुत्सांद्रा गांव में हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर चुकी है।

पुलिस ने बताया कि ये चारों युवक आजीविका की तलाश में असम से बेंगलुरु आए थे। वे एक स्थानीय कोका-कोला के गोदाम में काम करते थे। वे एक व्यक्ति की मालिकाना हक वाली शेड को किराए पर लेकर रह रहे थे। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत ने स्वयं इलाके का निरीक्षण किया है।

पुलिस इन चारों युवकों की मौत के कारणों की तलाश में है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हाथ में आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा, ऐसा पुलिस का मानना है।

Next Article
डोंबिवली ठाणे में घरेलू विवाद के कारण डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास

Articles you may like: