दिसपुर : असम के वेस्ट कार्बी अंगलॉंग जिले में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया। यह जानकारी गुवाहाटी से मिली।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका का नाम कसांग क्रोपी है। वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही थी। तभी हिरजुंगलांगसांग गांव के पास जिरिकिडेंग थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड में वे फस गई।
इसी दौरान एक हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जबकि अन्य महिलाएं मौके से भागने में सफल रहीं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।