अरुणाचल में भारतीय सेना के 'ऑपरेशन नामसाई' में एक अल्फा आतंकी मारा गया

By देवदीप चक्रवर्ती, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 22, 2025 19:56 IST

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम ( अल्फा) आतंकियों के दमन के लिए सेना ने एक का विशेष अभियान चलाया है। मंगलवार की आधी रात को 'ऑपरेशन नामसाई' नाम से यह अभियान शुरू हुआ। ताजा खबरों के अनुसार भारतीय सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में एक अल्फा (आई) कैडर मारा गया है।

गुवाहाटी में रक्षा विभाग की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में बताया कि मंगलवार की आधी रात को अभियान के दौरान नामसाई जिले के एमएस-6 क्षेत्र में एक आतंकी को मार गिराया गया। सुबह उस आतंकी का शव बरामद किया गया। पता चला है कि मारा गया आतंकी अल्फा (आई) का स्वयंभू 'सार्जेंट मेजर' इयोन एक्सम था। उस क्षेत्र से एक राइफल, एक आरपीजी राउंड और तीन बैग बरामद किए गए।

एक दिन पहले ही म्यांमार के सगाइंग प्रदेश में सोमवार गहरी रात में ड्रोन हमला कर भारतीय सेना ने आतंकी समूह एनएससीएन (खापलांग-यूंगआंग) के कई शिविर नष्ट किए। हालांकि सरकारी तौर पर इस विषय में कुछ घोषणा नहीं की गई है। म्यांमार में हाल की गृहयुद्ध की स्थिति में सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी समूहों की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

असम में लंबे समय से अल्फा (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम) नाम का सशस्त्र अलगाववादी समूह सक्रिय है। इस संगठन को केंद्र सरकार ने 1990 में एक आतंकवादी समूह के रूप में प्रतिबंधित घोषित किया था। यह समूह मुख्यतः आदिवासी असमियों के लिए एक स्वतंत्र राष्ट्र गठन की मांग करता आया है।

Prev Article
अत्यधिक बारिश के कारण तमिलनाडु में रेड अलर्ट, चक्रवात की आशंका
Next Article
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्‍सी, गुरुग्राम का टूरिस्‍ट घायल, एम्स में चल रहा इलाज

Articles you may like: