25 ट्रांसजेंडरों ने एक साथ फिनाइल पिया, अस्पताल में भर्ती, इंदौर में हड़कंप

अतिरिक्त उपायुक्त राजेश दंडतिया ने बताया कि अस्पताल में इलाजरत लोगों के कुछ स्वस्थ हो जाने पर उनसे बात करके इस घटना का कारण जाना जाएगा।

By सायनी जोआरदार, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 16, 2025 11:32 IST

इंदौरः ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के 25 लोग एक साथ फिनाइल पीकर अस्पताल में भर्ती हुए। मध्य प्रदेश के इंदौर की इस घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात उन्होंने एक साथ फिनाइल पिया। उन्हें तुरंत बचाव करके सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये 25 लोग फिलहाल इंदौर के महाराजा यशवंत राव अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के प्रमुख बसंतकुमार निंगवाल ने बताया, 'ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के 25 लोग हमारे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने एक साथ फिनाइल पिया है। हालांकि अभी इस विषय में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।'

साथ ही निंगवाल ने बताया कि सभी के स्वास्थ्य की स्थिति अब स्थिर है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

डेकान क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त राजेश दंडतिया ने बताया कि जांच चल रही है। अस्पताल में इलाजरत लोगों के कुछ स्वस्थ हो जाने पर उनसे बात करके इस घटना का कारण जाना जाएगा। हालांकि सूत्रों के अनुसार, समुदाय के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। इसके बाद यह घटना घटी।

Prev Article
22 दिन बाद 163 धारा वापस, प्रतिबंध मुक्त लेह, सोनम की रिहाई कब ?
Next Article
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्‍सी, गुरुग्राम का टूरिस्‍ट घायल, एम्स में चल रहा इलाज

Articles you may like: