🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

लालू के बेटे तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी

पिछले साल 25 मई को राजद प्रमुख लालू ने तेज प्रताप को अपनी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 08, 2026 20:44 IST

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी हिस्सा लेगी। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे या किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करेंगे, इसका फैसला बहुत जल्द किया जाएगा। पार्टी जल्द ही उन सीटों को भी तय करेगी, जहाँ से उम्मीदवार उतारे जाएंगे। तेज प्रताप ने कहा कि सीटों को अंतिम रूप देने से पहले वह पश्चिम बंगाल का दौरा भी करेंगे।

मालूम हो कि पिछले साल 25 मई को राजद प्रमुख लालू ने तेज प्रतापको पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यह कार्रवाई उस समय हुई जब तेज प्रताप ने कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट के जरिए ‘अनुष्का’ नाम की एक महिला के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी।

हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दी और कहा कि उनका फेसबुक पेज “हैक” हो गया था। तेज प्रताप के “गैरजिम्मेदार व्यवहार” के कारण लालू ने उनसे सार्वजनिक रूप से किनारा भी कर लिया था।

पार्टी से निष्कासन के कुछ दिनों बाद तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि उनके और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव के बीच फूट डालने की साजिश की जा रही है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर किए गए कुछ पोस्ट में इस संकट के लिए ‘जयचंद’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए गद्दारों को जिम्मेदार ठहराया था।

तेज प्रताप ने कहा कि कि उनकी पार्टी बिहार में विधान परिषद की कई सीटों पर होने वाले आगामी चुनावों की तैयारी भी कर रही है। हाल ही में हुए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों ने अलग-अलग कॉलेजों से कुछ सीटें जीती हैं।

Prev Article
कौन हैं निशांत कुमार? जिनकी एंट्री से बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल
Next Article
बिहार में राज्यसभा चुनाव: पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को वोटिंग

Articles you may like: