🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एक्शन में 'सम्राट', बिहार में 16 IPS का तबादला

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए सरकार में मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही पर जोर देने के लिए कहा था।

By लखन भारती

May 10, 2026 17:43 IST

पटना: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। बिहार में अब 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को मगध रेंज के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है। वो पहले आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में थे। वहीं राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था देखने का जिम्मा सौंपा गया है।

आईपीएस अधिकारी एडीजी परेश सक्सेना को असैनिक सुरक्षा विभाग में ही पुलिस महानिदेशक (DG) बनाया गया है। वहीं निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही डॉ. अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का एडीजी बनाया गया है।

प्रदेश में विपक्ष बढ़ते अपराध, बलात्कार के मामलों और हिंसा को मुद्दा बनाता रहा है। ऐसे में सीएम सम्राट को नौकरशाही में विश्वास और कार्यकुशलता बनाए रखना (भले ही गुटबाज़ी और भ्रष्टाचार की समस्याएं मौजूद हों) बेहद ज़रूरी है।

इस मामले में सम्राट चौधरी की तुलना पड़ोसी राज्य यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। अपराध पर सख़्त कार्रवाई करना और साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, सीएम के "विकसित बिहार" के एजेंडे के लिए बहुत ज़रूरी है।

Articles you may like: