बेंगलुरु: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम ने सीजन के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले खेलते हुए लखनऊ की पारी आखिरी गेंद पर 146 रनों पर सिमट गई। आरसीबी ने टारगेट को आसानी से 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। 5 मैचों में 4 जीत के साथ आरसीबी के 8 पॉइंट हो गए हैं। नेट रन रेट में वह राजस्थान रॉयल्स से बेहतर है और इसलिए टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 5 मैचों में लखनऊ की यह तीसरी हार है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी
पावरप्ले में आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल की बैटिंग की और सिर्फ 35 रन दिए।
ऋषभ पंत 5वें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर इंजर्ड होकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
हेजलवुड ने चार ओवर के स्पेल में 20, रसिख सलाम ने 24 और भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन दिए।
मिचेल मार्श ने 32 रन बनाने के लिए 40 गेंदों का सामना किया। निकोलस पूरन (1) फिर फेल रहे।
रसिख ने 4 जबकि भुवी ने तीन विकेट लिए। क्रुणाल पंड्या ने दो शिकार किए।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 32 रन जुटाए। मार्करम 8 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन अपनी पारी की तीसरी ही गेंद पर यह बल्लेबाज चोटिल हो गया, जिसके बाद रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। इस बीच मार्श 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हो गए।
इस टीम ने 118 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान पंत एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें अपना शिकार बना दिया। पंत 1 रन ही बना सके। आयुष बडोनी ने 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाए जबकि मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन की पारी खेली।
आरसीबी ने 1.4 ओवर में महज 9 के स्कोर पर फिल साल्ट (7) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। पड्डिकल 11 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली।
आरसीबी की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 23 रन बनाए। इस टीम ने 122 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया था। विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। प्रिंस यादव ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि अवेश खान ने 2 विकेट निकाले।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी
लखनऊ के फील्डर की गलती से विराट कोहली पहले ही ओवर में रन आउट होने से बचे।
फिल साल्ट दूसरे ओवर में 7 रन बनाक प्रिंस यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विराट कोहली ने पावरप्ले में विस्फोटक बैटिंग करते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंद पर 40 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 13 गेंद पर 27 और जितेश शर्मा ने 9 गेंद पर 23 रन बनाए।
टिम डेविड ने 8 गेंद पर 14 और रोमारियो शेफर्ड भी 8 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे मैच मैच फिनिश किया।