सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल खेल दिखाया है। अबतक टीम लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 में एंट्री हासिल कर चुकी है। 15 फरवरी को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को भी एकतरफा अंदाज में हरा दिया। भारत की जीत के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा कमाल कर दिया है। सूर्या टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 भारतीय कप्तान बन गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को हराते ही 37वीं जीत हासिल कर ली और इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल सूर्या पहले 46 टी20 मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कैप्टन भी बन गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने पहले 46 मैचों में 37 टी20 मैच जीते हैं, 7 में उन्हें हार मिली और 2 मैच बेनतीजा रहे। रोहित ने पहले 46 मैचों में 36 मैच जीते थे और 10 में उन्हें हार मिली थी।
विराट कोहली ने पहले 46 मैचों में से बतौर कप्तान 29 मैच जीते थे और 15 में उन्हें हार मिली थी। धोनी ने 26 मैच जीते और 19 में भारत को हार मिली थी। सूर्यकुमार यादव ने जीत का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है लेकिन अब वो रोहित शर्मा के एक और कारनामे को दोहराना चाहेंगे. रोहित की कप्तानी में साल 2024 में भारत टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था और अब सूर्या भी वर्ल्ड चैंपियन कप्तान बनना चाहेंगे।
ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय
सूर्यकुमार टी-20 इंटरनेशनल में भारत में भारत की धरती पर 85 से ज्यादा छक्का लगाने वाले इकलौते भारतीय है। उनसे पीछे रोहित हैं, जिनके नाम भारत में 85 छ्क्के लगाने का कमाल दर्ज है। इसके बाद तीसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं। हार्दिक ने 58 छ्क्के भारत में लगाए हैं। इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है। कोहली ने 56 छक्के भारत में लगाए हैं।