🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इडेन में भारत-वेस्ट इंडीज़ मैच तय, पूरी हुई सौरभ की भविष्यवाणी

रविवार को पाकिस्तान को हराकर विश्व कप के सुपर आठ में भारत ने बनाई जगह

By सौम्यदीप दे, Posted by: लखन भारती

Feb 16, 2026 15:51 IST

रविवार को टी-20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत दर्ज की। ग्रुप चरण में एक मैच बाकी रहते ही सुपर 8 में जगह पक्की कर ली। जीत का जश्न मनाने से पहले ही कोलकाता वासियों के लिए खुशखबरी। कुछ दिन पहले ही भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि इडेन में भारत बनाम वेस्ट इंडीज का मैच जरुर होगा। तब तक दोनों टीमों ने सुपर 8 में जगह नहीं बनाई थी लेकिन वह भविष्यवाणी सच हो गई। सुपर 8 के मैच में भारत और वेस्ट इंडीज इडेन में आमने-सामने होंगे।

मैच कब आयोजित होगा ?

इस समय C ग्रुप में शीर्ष पर वेस्ट इंडीज़ है। तीन में से तीन मैच जीतकर कैरिबियाई टीम विश्व कप के सुपर आठ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। रविवार को पाकिस्तान को हराकर भारत A ग्रुप में शीर्ष पर है। वे सुपर आठ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बने हैं। ICC के नियमों के अनुसार दोनों टीमें एक ही ग्रुप में होंगी।

1 मार्च को इडेन गार्डन्स में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। यानी, इस बार के विश्व कप में पहली बार भारत की टीम इड़ेन में मैच खेलेगी। इस मैच को लेकर कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों में पहले से ही उत्साह बढ़ रहा है।

सुपर आठ में भारत किस ग्रुप में होगा ?

ICC के नियमों के अनुसार पहले से ही चार ग्रुपों से संभावित आठ टीमों को लेकर सुपर आठ चरण के लिए ग्रुप का निर्धारण किया गया है। इसके अनुसार आठ टीमों को X और Y ग्रुप में बांटा गया है। X ग्रुप में भारत और वेस्ट इंडीज़ का होना सुनिश्चित है। ICC की संभावित सूची में बाकी दो स्थान ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के लिए हैं। प्रोटियाओं का सुपर आठ में जाना लगभग तय है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को लेकर शंका बनी हुई है। Y ग्रुप में ICC की संभावित सूची में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान हैं। हालांकि, इन चार टीमों में से कोई भी अभी सुपर एट में सुनिश्चित नहीं है। बल्कि, अफ़ग़ानिस्तान, ज़िम्बाब्वे जैसी टीमें चौंका सकती हैं।

Prev Article
दामाद शाहीन, बाबर और शादाब को पाकिस्तान टीम से बाहर निकालो; शाहिद अफरीदी ने जमकर निकाली भड़ास
Next Article
पाकिस्तान से जीत का राज हार्दिक की महादेव, 'रुद्र' एडिशन घड़ी ?, जानें खासियत

Articles you may like: