🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दामाद शाहीन, बाबर और शादाब को पाकिस्तान टीम से बाहर निकालो; शाहिद अफरीदी ने जमकर निकाली भड़ास

भारत ने पाकिस्तान की एक बार फिर धज्जियां उड़ाते हुए उन्हें हराया है। पाकिस्तान की हार के बाद उनके दिग्गज खिलाड़ी बौखला गए हैं। शाहिद अफरीदी ने तो अपने दामाद शाहीन अफरीदी को नहीं छोड़ा।

By लखन भारती

Feb 16, 2026 15:14 IST

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले की काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। ऐसा लग रगा था इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान भारत को अच्छी टक्कर देगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के सामने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान 61 रन से भारत से मुकाबला हार गया। पाकिस्तानी फैंस और उनके पूर्व खिलाड़ियों को यह हार काफी ज्यादा चुभी। जहां शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को जमकर सुनाया। वहीं पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद शाहीन अफरीदी को ही आड़े हाथ ले लिया।

शाहिद अफरीदी ने शाहीन को बाहर करने की मांग की

पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी शो पर कहा कि सीनियर खिलाड़ी शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को टीम से बाहर कर देना चाहिए। उनकी जगह जूनियर प्लेयर्स को मौका देना चाहिए। नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह नामीबिया के खिलाफ मैच से ही ऐसा करना चाहेंगे।

शाहिद अफरीदी ने इन तीनों प्लेयर्स को हटाने की बात करते हुए कहा, 'हम सब इतने अरसे से देख रहे हैं यह लोग खेले जा रहे हैं, खेले जा रहे हैं। जहां हमारी उम्मीदें होती हैं कि इस टीम के खिलाफ यह अच्छा परफॉर्म करेंगे। इतने सीनियर प्लेयर हैं। वहां अगर सीनियर नहीं करके दे रहे आपको तो जूनियर जो बाहर बैठे हैं उन्हें खिलाएं फिर, फिर क्या ज्यादा फर्क है।' बता दें कि शाहीन अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शादी की हुई है। दोनों का निकाह 2023 में हुआ था।

खराब फॉर्म में चल रहे हैं शाहीन अफरीदी

25 साल के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के लिए अब तक यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 यादगार नहीं रहा। उन्होंने 3 मैच में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ 2 ओवर में 31 रन देकर शाहीन ने 1 विकेट लिया। अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट झटका।

Prev Article
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत से मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी
Next Article
पाकिस्तान से जीत का राज हार्दिक की महादेव, 'रुद्र' एडिशन घड़ी ?, जानें खासियत

Articles you may like: